
देहरादून मे शिमला बाईपास रोड से परवल की और चलते ही
खरीदारो की आंखों मे धूल झोंक भूमाफियाओ ने करोड़ो की सरकारी जमीन कर डाली खुर्द बुर्द
भूमाफियाओं ने लगभग 70 बीघा सरकारी भूमि पर अवैध प्लाटिंग कर दी है। ये भू-माफिया भोले-भाले लोगों को झूठे दस्तावेज दिखाकर जमीन बेच देते हैं और गायब हो जाते हैं. जिसके बाद खरीदार कानूनी पचड़े में फसकर सब कुछ गंवा बैठते है। सवाल यह है कि क्या मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण इस बात से अनजान है या सेटिंग गेटिंग करके अधिकारियो की आंखे बन्द कराई गई है?

स्थानीय लोगों और सूत्रों के मुताबिक इन भूमाफिया ने सरकारी जमीन, जिसके खसरा नंबर 004, 987. 976, 974, और 975 है।
इन पर ना केवल कब्जा बल्कि प्लाटिंग कर बेच रहे हैं, बल्कि फर्जी तरीके से इसकी रजिस्ट्री भी करवा रहे हैं। अब ना जाने किस किस विभाग मे कौन कौन अधिकारी इनके साथ इस कार्य मे लिप्त है ये तो गहन जाँच का विषय है जिसकी जाँच होनी आवश्यक है
सिर्फ इतना ही नहीं ज़मीन के बराबर से जा रही बरसाती नदी को छोटा करके इन भूमाफियाओं ने सरकारी जमीन पर प्लाटिंग करके उसको बेचने के लिए 30 फ़ीट का पक्का रास्ता भी बना दिया जबकि ये सभी खसरा नंबर पूर्ण रूप से सरकारी हैं।
यह एक गंभीर जांच का विषय है। प्राधिकरण को तुरंत इसकी गहन जांच करनी चाहिए, ताकि सच्चाई उजागर होकर सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराई जा सके और भूमाफिया को भोले भाले लोगो से धोखाधड़ी करने की शक्त सजा दी जा सके।



