Breakingउत्तराखंडहरिद्वार
Trending

गृहमंत्री अमित शाह के हरिद्वार दौरे को लेकर अभेद्य सुरक्षा घेरा, VVIP ड्यूटी में तैनात फोर्स को मिला स्पष्ट संदेश

Impenetrable security cordon for Home Minister Amit Shah's visit to Haridwar, forces deployed on VVIP duty get a clear message

Listen to this article

हरिद्वारः गृहमंत्री भारत सरकार अमित शाह के प्रस्तावित हरिद्वार जनपद भ्रमण को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस लाइन रोशनाबाद में V.V.I.P. सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस बल की एक महत्वपूर्ण संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई।

ब्रीफिंग में डीजी अभिनव कुमार, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेशन व आईजी लॉ एंड ऑर्डर सुनील कुमार मीणा स्वयं हरिद्वार पहुंचे और ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उच्चाधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह कार्यक्रम अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण है, जिसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

तीन स्थानों पर VVIP कार्यक्रम, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी….

पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया कि जनपद हरिद्वार में तीन अलग-अलग स्थानों पर VVIP कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। कार्यक्रम स्थलों, आवागमन मार्गों और प्रवास स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। बम निरोधक दस्ता, एलआईयू, अभिसूचना इकाई, ATS, जल पुलिस, PAC, NDRF व SDRF को एक्टिव मोड पर रखा गया है। साथ ही प्रभावी यातायात प्लान जारी कर दिया गया है।

डीजी अभिसूचना का सख्त संदेश….

उत्तराखंड डीजी अभिनव कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम जीरो टॉलरेंस नीति के तहत संपन्न कराया जाना है। किसी भी प्रकार की सूचना, संदेह या गतिविधि की जानकारी तत्काल उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि वर्दी में तैनात प्रत्येक कर्मी का व्यवहार, टर्नआउट और सतर्कता सर्वोच्च स्तर की होनी चाहिए, क्योंकि समाज की अपेक्षाएं पुलिस से जुड़ी होती हैं।

ब्रीफिंग में दिए गए प्रमुख निर्देश….

केवल ड्यूटी पॉइंट ही नहीं, आसपास की गतिविधियों पर भी सतर्क नजर रखें, पहचान पत्र साथ रखें, अनावश्यक मोबाइल उपयोग वर्जित, कार्यक्रम समाप्ति आदेश तक ड्यूटी पॉइंट न छोड़ें, संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल सूचना दें, वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान जनता की ओर ध्यान रखें, न कि वीआईपी की ओर।

VVIP सुरक्षा व्यवस्था में तैनात बल

पुलिस अधीक्षक – 09

अपर पुलिस अधीक्षक – 08

पुलिस उपाधीक्षक – 13

निरीक्षक/उपनिरीक्षक – बड़ी संख्या में

कांस्टेबल/हेड कांस्टेबल – 500+

PAC – 04 कंपनी

ATS – 02 टीम

जल पुलिस – 02 टीम (राफ्ट सहित)

BDS, NDRF, SDRF, अग्निशमन बल, क्रेन व अन्य विशेष

इकाइयां तैनात

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!