Breakingउत्तरप्रदेशउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदिल्लीदेश-विदेशदेहरादून
Trending

77वें गणतंत्र दिवस पर आईजी गढ़वाल ने फहराया तिरंगा , ‘बेस्ट पुलिस स्टेशन’ को किया सम्मानित

Listen to this article

77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, उत्तराखण्ड राजीव स्वरूप द्वारा सरदार पटेल भवन, देहरादून स्थित प्रांगण में विधिवत ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर परिक्षेत्र कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के उपरांत आईजी गढ़वाल ने सभी अधिकारी/कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उत्तराखण्ड पुलिस के उन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष बधाई दी जिन्हें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पदक प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस अपनी प्रतिबद्धता, अनुशासन और जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रही है।

इसी क्रम में गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार को उत्तराखण्ड का ‘बेस्ट पुलिस स्टेशन’ घोषित किए जाने पर आईजी गढ़वाल  राजीव स्वरूप द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर  कुंदन सिंह राणा को गढ़वाल परिक्षेत्र कार्यालय में सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर उन्हें प्रशस्ति देकर उत्साहवर्धन किया गया।

आईजी गढ़वाल ने इस उपलब्धि को समस्त पुलिस टीम की मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिणाम बताते हुए अन्य थानों को भी इससे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!