Breakingदेश-विदेश

IranAttackShip : भारत आ रहे जहाज को Iran ने उड़ाया, दो भारतीयों की मौत 

Iran blew up a plane coming to India, two Indians died, statement issued by the Foreign Ministry.

Listen to this article

IranAttackShip : भारत आ रहे जहाज को Iran ने उड़ाया, दो भारतीयों की मौत :-  ईरान और इजयारल के बीच युद्ध अभी भी चल रहा है। इसी बीच भारत आ रहे जहाज को ईरान(Iran ) ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में उड़ा दिया। इसी को लेकर अब बुधवार 11 मार्च को भारत ने इस हमले की निंदा की है। भारत ने कहा कि ईरान को कार्गो शिप को निशाना बनाने से बचना चाहिए। बता दें कि इस हमले में दो भारतीयों की मौत हुई है।

दरअसल विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मिडिल-ईस्ट में व्यापारी जहाज में हुए हमले में दो भारतीयों की मौत की पुष्टि की है। तो वहीं एक अभी भी लापता है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारत के गुजरात आ रहे जहाज को निशाना बनाया।

जहाज को निशाना बनाने पर विदेश मंत्रालय का बयान

विदेश मंत्रालय ने कहा, “हमें 11 मार्च को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में थाईलैंड के कार्गो शिप मयूरी नारी पर हुए हमले की खबरें मिली है. ये जहाज गुजरात के कांडला जा रही थी।

पश्चिम एशिया में चल रहे जंग के बाद के सैन्य हमलों में कार्गो शिप को निशाना की भारत निंदा करता है। इस जंग में शुरुआती हमले में भारतीय नागरिकों समेत कई लोगों की जानें जा चुकी हैं। भारत इस बात को दोहराता है कि कार्गो शिप और निर्दोष नागरिक की जान को खतरे में डालने से बचना चाहिए।

”ईरान ने भी बताया कि क्यों किया हमला?

तो वहीं ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC ) ने भी हमले की वजह बताई है। उन्होंने कहा कि लाइबेरियाई ध्वज वाले कंटेनर जहाज एक्सप्रेस रोम और थाई कार्गो शिप मयूरी नारी को निशाना बनाया गया।

ऐसा इसलिए क्योंकि इन जहाजों ने चेतावनी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एंट्री की। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर IRGC के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसिरी ने ये साफ किया कि इस एरिया से गुजरने के लिए किसी भी जहाज को ईरान की परमिशन लेगी होगी।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!