Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून
Trending

“देहरादून-ऋषिकेश में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर करारी चोट: दो दिन में 676 चालान, इतना जुर्माना वसूला?

Listen to this article

देहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख शहरों देहरादून, ऋषिकेश और काशीपुर को वायु प्रदूषण के लिहाज़ से “नॉन अटेनमेंट सिटीज़” की सूची में शामिल किया गया है। इसके चलते परिवहन विभाग ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के तहत सख्त कदम उठाते हुए दो दिवसीय विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया।

यह अभियान 11 और 12 जून 2025 को देहरादून, विकासनगर, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, टिहरी और उत्तरकाशी में एक साथ चलाया गया। अभियान के दौरान वायु प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

676 वाहनों का चालान सिर्फ दो दिन में

दो दिवसीय विशेष चेकिंग में कुल 676 वाहनों का चालान किया गया। देहरादून में 205, विकासनगर में 58, ऋषिकेश में 44, हरिद्वार में 85, रुड़की में 171 वाहनों को नियमों का उल्लंघन करते पकड़ा गया।

इसके अलावा, देहरादून में लगे प्रदूषण चेकिंग लैब में बस, टैक्सी, ऑटो, लोडर, विक्रम, कार आदि वाहनों की प्रदूषण स्तर की जांच की गई, जिनमें से 30 वाहन प्रदूषण मानकों से अधिक पाए गए। इन वाहन स्वामियों को 7 दिनों के भीतर वाहन की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।

वर्ष 2024-25 में अब तक कुल 12,227 चालान

जुर्माने में वसूले गए ₹1.98 करोड़

इन चालानों के जरिए परिवहन विभाग द्वारा अब तक ₹1,98,05,000 (एक करोड़ अट्ठानवे लाख पांच हजार रुपए) का भारी-भरकम जुर्माना वसूला जा चुका है।

👮‍♀️ अभियान में शामिल रहे ये अधिकारी

इस विशेष अभियान का नेतृत्व डॉ. अनीता चमोला (संयुक्त परिवहन आयुक्त, प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) ने किया। अभियान में परिवहन अधिकारियों अनुराधा पंत, श्वेता रौथाण, जितेन्द्र बिष्ट, मुकेश मर्वाल, नवीन तिवारी, हरीश रावल, वरुणा सैनी, मुकेश भारती एवं अन्य निरीक्षकगण शामिल रहे।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!