
उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव में बड़े-बड़े दिग्गजों के किले ढहते नजर आए, लेकिन युवा अधिवक्ता राव बिलावर ने बिना किसी बड़े राजनीतिक ग्रुप के समर्थन के अपनी अलग पहचान बना ली।
104 प्रतियोगियों के बीच 78वीं रैंक हासिल कर 3400 वोट अंक प्राप्त करने वाले राव बिलावर को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ कहा जा रहा है।
उनका “चुनाव में साफ कहना था, मदिरा के संग चुनाव में नहीं रहना” जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, पहले चुनाव में ही इतने मजबूत प्रदर्शन ने पूरे उत्तराखंड में सुर्खियां बटोरीं।
जीत से ज्यादा उनकी हार की चर्चा हो रही है, क्योंकि बड़े दिग्गजों के बीच उनकी मौजूदगी खुद में एक मिसाल है।
गौरतलब है कि समस्त उत्तराखंड के अधिवक्ताओं ने उन्हें अपने दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें मत में जगह दी, लेकिन घरेलू प्रथम मत में पिछड़ने से राह मुश्किल हो गई। आखिरी 5 दिनों तक दौड़ में बने रहना भी बड़ी उपलब्धि है।
उनके करीबी 6 अधिवक्ता इस चुनाव में सदस्य पद पर निर्वाचित हो चुके हैं, जो उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है। राव बिलावर ने कहा, “यह मेहनत का फल है। आगे और मजबूत होकर लौटेंगे।”



