
हरिद्वार, 12 मार्च 2026: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के सख्त निर्देशों पर गोकशी और अवैध पशु तस्करी के खिलाफ़ चल रहे अभियान में थाना झबरेड़ा पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल की। गुप्त सूचना पर ग्राम बलेलपुर के गुल नवाज़ के खेत में दबिश देकर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य फरार हो गए।
मौके से करीब 450 किलोग्राम गौवंशीय मांस, एक जिंदा गोवंशीय बछड़ा और गोकशी के हथियार जैसे 4 छुरी, 4 कुल्हाड़ी व एक तराजू बरामद किया गया। आरोपी ने अपना नाम सुभान पुत्र घसीटा निवासी ग्राम सफरपुर, थाना गंगनहर, हरिद्वार बताया।
उसके खिलाफ़ पहले से थाना झबरेड़ा व गंगनहर में गोकशी के 7 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें उत्तराखंड गो संरक्षण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम की धाराएं शामिल हैं।
थानाध्यक्ष अजय शाह के नेतृत्व में उ0नि0 नवीन चौहान, उ0नि0 जय सिंह राणा, हे0का0 रामवीर, हे0का0 वीरेंद्र शर्मा, का0 देवेश सिंह, का0 प्रदीप बिष्ट, का0 रणवीर व म0का0 रीना की टीम ने घेराबंदी कर यह कार्रवाई की।
मु0अ0सं0 41/2026 धारा 3/5/11 उत्तराखंड गो संरक्षण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।SSP नवनीत सिंह ने कहा, “गौ तस्करी व गोकशी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस लगातार ऐसे अपराधियों पर नकेल कस रही है।
“आरोपी का आपराधिक इतिहास:मु0अ0सं0 58/2019 (पशु क्रूरता अधिनियम, झबरेड़ा)मु0अ0सं0 91/2025 (उ0 गो संरक्षण अधिनियम, झबरेड़ा)मु0अ0सं0 408/2019, 124/2020, 355/2024, 322/2025, 434/2025 (गंगनहर)
पुलिस ने चेतावनी दी है कि गौ संरक्षण के लिए सतत अभियान जारी रहेगा।



