देहरादून
केदार नगर मंडल द्वारा आज भंडारी चौक पर कांग्रेस पार्टी द्वारा जनता के बीच फैलाई जा रही निराधार भ्रांतियों के विरोध में जोरदार पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की कथित भ्रामक राजनीति के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

पुतला दहन कार्यक्रम में मंडल प्रभारी मोहित शर्मा, मंडल महामंत्री रजनीश कंबोज, मंडल युवा मोर्चा से अमित धानिक, सिवाजी तिवारी, विवान रावत, आयुष नेगी, सचिन सल्याणी, रोहित राणा, विधान धारीवाल, तरुण, आयुष कालूरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल कोषाध्यक्ष मामचंद वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुबाला डांगवाल तथा अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की।
इस मौके पर केदार नगर (18) धर्मपुर विधानसभा मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है, जिसे संगठन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने दोहराया कि जनता को गुमराह करने वाली राजनीति के विरुद्ध केदार नगर मंडल लगातार संघर्ष करता रहेगा और सच्चाई को जनता के सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।



