क्राइमदेहरादून
Trending

वाहन चोरी का 12 घंटे में खुलासा, पुलिस ने स्कूटी समेत अभियुक्त को दबोचा

Vehicle theft case solved within 12 hours, police nabbed the accused along with the scooter.

Listen to this article

22 मार्च 2026: कोतवाली डालनवाला पुलिस ने मात्र 12 घंटों के अंदर एक स्कूटी चोरी की घटना का सनसनीखेज खुलासा कर दिया। चोरी की ग्रे कलर एक्टिवा स्कूटी के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

घटना 21 मार्च को प्रेम काम्पलेक्स, हरिद्वार रोड, आराघर चौक पर हुई, जहां उत्तरकाशी निवासी अकबीर सिंह की स्कूटी (नंबर UK07FM-6069) अज्ञात चोरों द्वारा पार कर ली गई थी। तहरीर पर मुकदमा (49/2026, धारा 303(2) BNS) दर्ज कर जांच शुरू की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, संदिग्धों की तलाश और पूर्व अपराधियों के सत्यापन से सुराग जुटाए।

22 मार्च को मुखबिर सूचना पर मोहिनी रोड सीएसडी कैंटीन के पास अभियुक्त रोहित (25 वर्ष, रामनगर कॉलोनी, थाना रायपुर) को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ में रोहित ने कबूल किया कि नशे की लत पूरी करने के लिए उसने चोरी की थी और स्कूटी बेचने की फिराक में था।

पुलिस ने स्कूटी बरामद कर ली

पुलिस टीम: उनि. नरेन्द्र कोटियाल (चौकी प्रभारी आराघर), उनि. संदीप चौहान, का. विजय सिंह, का. प्रेम सिंह रावत, का. प्रवीण भण्डारी, का. रोहित सिंह भण्डारी।मीडिया सेल देहरादून ने इस सफलता की जानकारी साझा की है। पुलिस अपराधियों को चेतावनी दे रही है कि सीसीटीवी और मुखबिरों की मदद से ऐसी घटनाओं का जल्द खुलासा होगा।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!