देहरादून
राजधानी देहरादून में बीते दिन हुई तेज बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इस आपदा का असर श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर पर भी पड़ा, जहां भारी पानी भराव और मलबे के कारण मंदिर परिसर अस्त-व्यस्त हो गया।


ऐसे कठिन समय में युवाओं की टोली “महादेव की सेना” आगे आई और मंदिर की साफ-सफाई व पुनर्निर्माण कार्य का जिम्मा संभाला। सेना के नेतृत्वकर्ता वैभव रावत के मार्गदर्शन में दर्जनों युवाओं ने श्रमदान कर मंदिर परिसर से मलबा हटाया और साफ-सफाई कर वातावरण को पुनः भक्तिमय बनाया।
युवाओं की इस पहल ने न केवल मंदिर की व्यवस्था बहाल की, बल्कि समाज में यह संदेश भी दिया कि आपदा की घड़ी में आस्था और सेवा का संगम मिलकर किसी भी कठिनाई को आसान बना सकता है।
स्थानीय श्रद्धालुओं ने महादेव सेना के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की यह सेवा भावना समाज के लिए प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर दीक्षांत नेगी , सुधांशु तिवारी एवं भारी संख्या में युवा मौजूद रहे।



