देश-विदेश
Trending

ट्रंप की डेडलाइन ख़त्म होने से पहले ही अमेरिका और ईरान युद्धविराम पर सहमत, दोनों ने पाकिस्तान को शुक्रिया कहा

US and Iran Agree to Ceasefire Before Trump's Deadline Expires; Both Thank Pakistan

Listen to this article

पाकिस्तान की मध्यस्थता में अमेरिका और ईरान दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं।

दोनों ही पक्षों ने सीज़फ़ायर के लिए पाकिस्तान का शुक्रिया अदा किया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि पाकिस्तान के नेतृत्व के साथ हुई बातचीत के बाद, अगर ईरान होर्मुज़ स्ट्रेट से जहाज़ों की आवाजाही की अनुमति देने पर सहमत हो जाता है, तो अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम हो जाएगा. उन्होंने कहा, “मैं ईरान पर बमबारी और हमले को दो हफ्तों के लिए रोकने पर सहमत हूं.”

ट्रंप ने कहा कि इस युद्धविराम पर दोनों पक्ष सहमत हैं. ट्रंप की ‘ईरान पर विनाशकारी हमले’ की डेडलाइन भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 5.30 बजे ख़त्म हो रही थी. इसके ठीक 10 मिनट पहले ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने एलान किया कि ये सीज़फ़ायर ‘तत्काल प्रभाव’ से लागू हो गया है।

ट्रंप ने आगे कहा कि वह इस दो हफ्ते के युद्धविराम के लिए तभी सहमत होंगे, जब इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान होर्मुज़ स्ट्रेट को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित तरीके से खोलने पर राज़ी हो जाए।

वहीं ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने भी घोषणा की है कि अगर ईरान पर हमले रोक दिए जाते हैं, तो ईरान युद्धविराम के लिए सहमत होगा।

उन्होंने आगे कहा, “दो हफ़्ते के पीरियड के दौरान होर्मुज़ स्ट्रेट से जहाज़ों की सुरक्षित आवाजाही संभव होगी.”

अराग़ची के मुताबिक, ” यह व्यवस्था ईरान की सशस्त्र सेनाओं के साथ समन्वय से लागू की जाएगी और इसमें तकनीकी सीमाओं को भी ध्यान में रखा जाएगा।

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के बयान के अनुसार अमेरिका ने इन बातों पर सहमति जताई है:

ईरान के खिलाफ अपनी “आक्रामक कार्रवाई” दोबारा न करने की गारंटी

होर्मुज़ स्ट्रेट पर ईरान का नियंत्रण जारी रहना

यूरेनियम संवर्धन (एनरिचमेंट) को स्वीकार करना

सभी प्रतिबंध हटाना

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी के सभी प्रस्ताव ख़त्म करना

ईरान को मुआवज़ा देना

क्षेत्र से अमेरिकी लड़ाकू बलों की वापसी

और सभी मोर्चों पर युद्ध रोकना, जिसमें “लेबनान की इस्लामिक रेजिस्टेंस” के खिलाफ कार्रवाई भी शामिल है।

युद्धविराम की शर्तें

इराक, लेबनान और यमन में चल रहे युद्ध का पूरी तरह अंत

ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध का बिना किसी समय सीमा के पूर्ण और स्थायी अंत

पूरे क्षेत्र में सभी संघर्षों का पूरी तरह ख़त्म होना

होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोलना

होमुर्ज़ में जहाजों के आने-जाने आज़ादी और सुरक्षा के लिए नियम और शर्तें तय करना

ईरान के पुनर्निर्माण की लागत का पूरा मुआवजा देना

ईरान पर लगे सभी प्रतिबंधों को हटाने की पूरी प्रतिबद्धता

अमेरिका के पास फ्रीज किए गए ईरान के फंड और संपत्तियों को छोड़ना

ईरान की पूरी प्रतिबद्धता कि वह कोई भी परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश नहीं करेगा

ऊपर बताई गई शर्तों के मंजूर होते ही सभी मोर्चों पर तुरंत युद्धविराम लागू होगा।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!