MedicalStudentSuicide :मेडिकल छात्रा ने किया सुसाइड, डॉक्टर पर गंभीर आरोप
Father arrived in Dehradun from Ambala late at night.
MedicalStudentSuicide : मेडिकल छात्रा ने किया सुसाइड, डॉक्टर पर गंभीर आरोप :- देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेस (SGRR) की एमएस नेत्र रोग की छात्रा ने खुद को जहरीला इंजेक्शन लगाकर सुसाइड कर लिया।
छात्रा का शव संदिग्ध हालात में सड़क किनारे खड़ी कार के अंदर मिला है। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई। जानकारी के अनुसार घटना बीती रात की है। आत्मघाती कदम उठाने से पहले छात्रा ने अपने पिता से फ़ोन पर एक घंटे तक बात की थी। उसने बताया की उसकी विभागाध्यक्ष डॉक्टर की ओर से उसे फेल करने की धमकी दी जा रही है।
छात्रा के पिता ने किसी तरह बेटी को समझाया ओर अगले दिन कॉलेज में आने की बात कही थी। लेकिन शायद उन्हें नहीं पता था कि उनकी बेटी इतना बड़ा कदम उठा देगी।
देर रात ही अम्बाला से देहरादून पहुंचे पिता
बता दें तन्वी ने अपने पिता को कहा था कि वो रात 12:30 बजे तक घर पहुंच जाएगी। उसके बाद तन्वी ने अपने पिता का फ़ोन उठाना बंद कर दिया। अनहोनी की आशंका को देखते हुए तन्वी के पिता देर रात ही अम्बाला से देहरादून के लिए निकल गए। देहरादून पहुंचते ही तन्वी के पिता जब अस्पताल मार्ग पर पहुंचे तो तन्वी की कार सड़क किनारे खड़ी मिली जो अंदर से लॉक थी।
जहरीला इंजेक्शन लगाकर किया सुसाइड
बेटी को बेसुध देख उसके पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। तन्वी ड्राइविंग सीट पर अचेत हालत में थी। किसी तरह उन्होंने पत्थर से शीशा तोड़कर लॉक खोला। तन्वी के हाथ में कैनुला लगा था और कार में इंजेक्शन बिखरे पड़े थे। उसके पिता आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने तन्वी को मृत घोषित कर दिया।



