BlogBreakingदेहरादूनपर्यटन
Trending

NightFlightDehradun : एक अप्रैल से पहली बार नाइट फ्लाइट होगी शुरू

The Air India Express flight will depart from Bengaluru Airport at 5:25 pm and reach Dehradun Airport at 8:30 pm after a flight of three hours and five minutes.

Listen to this article

NightFlightDehradun : एक अप्रैल से पहली बार नाइट फ्लाइट होगी शुरू :-  एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट शाम 5:25 बजे बंगलूरू एयरपोर्ट से तीन घंटे पांच मिनट की उड़ान के बाद रात 8:30 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेगी. दून एयरपोर्ट से पहली बार रात्रि उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस एक अप्रैल से समर शेड्यूल में देहरादून-बंगलूरू के बीच रात्रि उड़ान शुरू करने जा रही है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट शाम 5:25 बजे बंगलूरू एयरपोर्ट से तीन घंटे पांच मिनट की उड़ान के बाद रात 8:30 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेगी। देहरादून एयरपोर्ट से यह फ्लाइट रात नौ बजे उड़ान भरकर करीब तीन घंटे पांच मिनट बाद देर रात 12:05 बजे वापस बंगलूरू पहुंचेगी।

एक तरफ का किराया 9198 रुपये रखा गया है। फिलहाल यह फ्लाइट एक से पंद्रह अप्रैल तक संचालित होगी, यात्री बढ़ने पर इसे नियमित किया जा सकता है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार यात्रा और पर्यटन सीजन में कुछ अन्य कंपनियां भी रात्रि उड़ानें शुरू कर सकती हैं. जानकारी के अनुसार, दून एयरपोर्ट को डीजीसीए ने 9 फरवरी 2012 को नाइट लैंडिंग की अनुमति दी गई थी।

जिसके बाद से सेना के और निजी चार्टर्ड विमान रात में उड़ान भर रहे हैं। अब पहली बार शेड्यूल के हिसाब से कोई कंपनी नियमित रात्रि फ्लाइट शुरू करने जा रही है। बताया कि मार्च आखिर से समर शेड्यूल लागू किया जाएगा। यात्रा और पर्यटन सीजन में उड़ानों की संख्या और बढ़ जाएगी।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!