क्राइमदेहरादून

देहरादून: क्लेमेंट टाउन में रात, हथियारबंद युवकों ने गाड़ी मे सवार युवको पर किया जानलेवा हमला

Dehradun: Last night in Clement Town, armed men launched a deadly attack on young men traveling in a car

Listen to this article

थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 9 बजे भावर चाय हाउस के समीप एक संगीन घटना घटी। निखिल तोमर ने थाना अध्यक्ष को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने मित्रों कुणाल तोमर, विशु कुमार, कुणाल चौहान व मनोज कुमार के साथ किसी कार्य से लौट रहे थे, तभी इब्राहिम शेख, दीक्षित राजपूत, पंकज बोरा, अली, जोन, तरुण यादव व अन्य युवकों ने उनकी गाड़ी घेर ली।शिकायत के अनुसार, हमलावरों ने विशु कुमार का नाम लेते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया

उनके पास धारदार हथियार, रॉड, तमंचे व तलवार थे उन्होंने निखिल व उनके मित्रों पर जानलेवा हमला किया, जिससे सभी को गंभीर चोटें आईं हमलावरों ने वाहन को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

पीड़ितों को अचेत देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। निखिल तोमर ने बताया कि आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति के हैं और इनके खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। पीड़ितों ने अपनी जान-माल को खतरा बताते हुए थाना अध्यक्ष से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!