Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेहरादून
Trending

एसआई आशीष रावत की टीम को शाबाशी, बारिश भरी रात में चालक को सुरक्षित निकाला

Listen to this article

कीर्तिनगर

देर रात हो रही तेज बारिश के बीच कीर्तिनगर पुलिस ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए एक दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की। इस रेस्क्यू अभियान में उपनिरीक्षक (एसआई) आशीष रावत की सूझबूझ और नेतृत्व की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।

जानकारी के अनुसार 16 मार्च 2026 को डायल 112 के माध्यम से थाना कीर्तिनगर को सूचना मिली कि लछमोली क्षेत्र में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और चालक वाहन के अंदर फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही एसआई आशीष रावत अपनी टीम के साथ तुरंत मौके के लिए रवाना हुए। खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश के बावजूद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और मौके पर ही उसे प्राथमिक उपचार दिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम जोत सिंह कोली (51 वर्ष), निवासी ग्राम चाका डोभ थाना हिन्दोलाखाल बताया, जो मारुति ईको (UK07TB5392) चला रहा था। चालक के अनुसार वाहन चलाते समय हल्की नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

दुर्घटना के बाद वाहन सड़क से नीचे फंस गया था, जिसे स्थानीय स्तर पर जेसीबी मशीन मंगवाकर पुलिस टीम की निगरानी में सुरक्षित सड़क पर निकाला गया। देर रात और खराब मौसम के बीच चलाए गए इस रेस्क्यू अभियान में एसआई आशीष रावत और उनकी टीम की तत्परता से चालक की जान सुरक्षित बच सकी।

रेस्क्यू के बाद चालक ने कीर्तिनगर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पूरी टीम का धन्यवाद दिया। क्षेत्रीय लोगों ने भी पुलिस की इस मानवीय और सराहनीय पहल की जमकर प्रशंसा की।

रेस्क्यू टीम में शामिल:
उपनिरीक्षक आशीष रावत, कांस्टेबल रविन्द्र पंवार, होमगार्ड ज्ञान सिंह और आशुदत्त।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!