Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून
Trending

SSP डोबाल एक्शन मोड में: शहर में देर रात मचा हड़कंप, पुलिस टीमों ने एक साथ मारे बार ,क्लब्स पर छापे

Listen to this article

देहरादून में निर्धारित समय सीमा के बाद संचालित हो रहे बार और रेस्टोरेंट्स के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर यह अभियान शहरभर में देर रात तक जारी रहा, जिससे बार संचालकों में हड़कंप मच गया।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार, एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह और एसपी देहात समेत अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने नगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर उन बार और रेस्टोरेंट्स पर कार्रवाई की, जो निर्धारित समयावधि के बाद भी खुले पाए गए।

अभियान के दौरान पुलिस ने कई स्थानों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान, नोटिस और अन्य कानूनी कार्रवाई की। अधिकारियों ने साफ किया कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और रात्रि में होने वाली अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

पुलिस की इस सख्ती से साफ संकेत है कि अब नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!