मसूरी
मसूरी में लगातार बारिश के चलते सड़क धंसने की बड़ी घटना सामने आई है। सड़क का हिस्सा गहरी दरारों के साथ खाई की ओर खिसक गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया।

थाना प्रभारी मसूरी संतोष सिंह कुंवर ने ग्राउंड ज़ीरो पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस बल को निर्देश दिए कि किसी भी वाहन या राहगीर को जोखिम में न आने दिया जाए और तुरंत वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
थाना प्रभारी कुंवर ने कहा कि—
“यह इलाका अत्यंत संवेदनशील है। हमारी प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा है। जब तक सड़क पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो जाती, यातायात को पूरी तरह से डायवर्ट किया जाएगा। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से लगातार संपर्क में हैं।”
स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और थाना प्रभारी के मौके पर मौजूद रहकर स्थिति संभालने की सराहना की।


