
देहरादून
निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग, देहरादून ने दून यूनिवर्सिटी मार्ग पर क्षतिग्रस्त सड़क व गड्ढों को लेकर आई शिकायत का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है।

ATR रिपोर्ट के अनुसार, मार्ग पर बने गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों एवं आमजनमानस को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के समाधान हेतु विभाग की टीम ने मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण किया और आवश्यक मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिए।

रिपोर्ट में बताया गया कि 19 अगस्त 2025 को ही विभाग द्वारा सड़क के गड्ढों को भरने व यातायात सुगम बनाने के लिए गड्ढा मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। साथ ही विभाग ने आश्वस्त किया है कि स्थायी समाधान हेतु विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर कार्ययोजना के अंतर्गत आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बरसात के मौसम में गड्ढे बनने से समस्या और गंभीर हो गई थी। और लगातार बारिश के कारण भी सड़क के गड्ढे भरने में देरी हुई थी।और पेयजल विभाग के कार्य के चलते सड़क निर्माण में बाधा उत्पन्न हुई जिस कारण सड़क के निर्माण कार्य में देरी हुई।फिलहाल प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिए गए हैं ताकि स्कूली बच्चों, अध्यापकों एवं आम नागरिकों को राहत मिल सके।




