Breakingउत्तराखंडक्राइमदेहरादूनराजनीति
Trending

RahulGandhiAttack : रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत मामले पर राहुल गांधी ने उत्तराखंड सरकार पर साधा निशाना

Today, under the irresponsible leadership of the BJP, it has been reduced to merely existing in the shadow of violence, murder, and fear.

Listen to this article

RahulGandhiAttack : रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत मामले पर राहुल गांधी ने उत्तराखंड सरकार पर साधा निशाना :- राजधानी देहरादून में 30 मार्च को मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत मामले पर राजनीति गर्माने लगी है। राहुल गांधी ने उत्तराखंड की कानून व्यवस्था और भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि ‘देहरादून में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर वी के जोशी की दिनदहाड़े निर्मम हत्या साफ बताती है कि उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

राहुल गांधी ने उत्तराखंड सरकार पर साधा निशाना

सरहद पर देश की रक्षा में जीवन समर्पित करने वाले ही आज अपने शहर में ही असुरक्षित हैं’। राहुल गांधी ने आगे लिखा कि ‘आम नागरिक और कई समुदाय डर कर जीने को मजबूर हैं।

BJP राज में सिर्फ़ अपराधी बेखौफ और महफूज़ है। कभी शांति और सुरक्षा की पहचान रहा है हमारा उत्तराखंड, आज BJP के ग़ैर-जिम्मेदार नेतृत्व में हिंसा, हत्या और भय के साये में सिमट कर रह गया है’।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!