उत्तराखंड
रुद्रप्रयाग में 5.02 तीव्रता का भूकंप, सुबह 5:13 बजे महसूस हुए तेज झटके

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.02 मापी गई। झटकों के बाद लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आए।
सुबह 5:13 बजे आया भूकंप
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप सुबह 5:13:17 बजे दर्ज किया गया। इसका केंद्र रुद्रप्रयाग से करीब 10 किलोमीटर पूर्व में था, जबकि गहराई लगभग 15 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई।
झटके करीब 10 से 15 सेकंड तक महसूस किए गए। फिलहाल किसी बड़े जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।



