गढ़वालदेहरादून
Trending

स्मार्ट जिला अधिकारी के स्मार्ट एक्शन से चमचमाता दून

Smart District Officer's smart action makes Doon shine

Listen to this article

बाकी अधिकारियो के लिए उदहारण बन रहा है देहरादून के डीएम सविन बंसल का कार्यकाल , एक और जनता दरबार में फरियादियों की फ़ौरन सुनवाई और फैसले सुना रहे हैं तो वहीँ देहरादून से सटे गाँव मे भ्रमण कर सरकारी योजनाओं और लचर रहने वाली सरकारी कार्य संस्कृति को रफ़्तार दे रहे हैं। इसके साथ साथ स्मार्ट सिटी देहरादून को नए रंग रूप में ढालने के मुख्यमंत्री के संकल्प को भी साकार करते दिखाई दे रहे हैं।

डीएम की टीम में शामिल हैं रिजल्ट ओरिएंटेड ऑफिसर्स

इससे पहले स्मार्ट सिटी को लेकर अनेको दावे किये गए लेकिन धरातल पर सब हवा हवाई नजर आया।आपको याद दिला दें कि कई सालों से देहरादून जाम , पार्किंग , पब्लिक टॉयलेट्स और एक हरे भरे स्मार्ट शहर का इंतज़ार कर रहा था जो अब धीरे धीरे आकार लेता दिखाई दे रहा है।

मनमोह लेने वाले हो रहे सौंदर्य करण के कार्य

सुनियोजित; समर्पित विकास की नजीर पेश करते हुए जिला प्रशासन द्वारा तैयार 2 अतिरिक्त स्लिप रोड, राउंड अबाउट, कुठाल गेट, साईं मंदिर जंक्शन का पहाड़ी शैली में सौंदर्यीकरण आज देहरादून की सुंदरता में चार चाँद लगा रहा है। इसमें अनुभवी और गंभीर एडीएम केके मिश्रा , ऊर्जावान एडीएम प्रत्युष सिंह , शार्प और जनता दरबार में शिकायतों का तेज़ी से निपटारा करने वाली महिला अधिकारियो अपूर्वा सिंह और कुमकुम जोशी का किरदार बेहद अहम साबित हो रहा है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!