
भारत ने एशिया कप के लिए टीम घोषित कर दी है. सूर्यकुमार यादव टीम के कप्तान बनाए गए हैं. शुभमन गिल को टीम का उप कप्तान बनाया गया है. चीफ सेलेक्टर अजित आगरकर ने मंगलवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया. जसप्रीत बुमराह तकरीबन एक साल बाद टी20 टीम में लौटे हैं लेकिन श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल को भी टीम में जगह नहीं मिली है।
एशिया कप 2025 का मेजबान भारत है लेकिन इसके मुकाबले यूएई में खेले जाएंगे. इसकी वजह भारत-पाकिस्तान के खराब संबंध हैं. भारत में एशिया कप के मैच कराए जाने पर पाकिस्तान टूर्नामेंट का बायकॉट कर सकता था या फिर वह अपने मुकाबले किसी और देश में कराए जाने की मांग करता. बीसीसीआई ने बीच का रास्ता निकालते हुए टूर्नामेंट यूएई में कराने का निर्णय लिया और पाकिस्तान के किसी विवाद पैदा करने की कोशिश को बेकार कर दिया।
एशिया कप में साल बदला और फॉर्मेट
एशिया कप दो साल के बाद खेला जाना है. पिछली बार यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला गया था. इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. फॉर्मेट बदलने के साथ ही खिलाड़ी भी बदल गए हैं. साल 2023 में जब भारत ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप जीता था तब रोहित शर्मा कप्तान थे और विराट कोहली टीम के सबसे बड़े स्टार. ये दोनों खिलाड़ी अब टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. इसलिए इनके टीम में चुने जाने का सवाल ही नहीं था. हां, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल टीम में चुने जाने के दावेदार थे लेकिन चयनकर्ताओं ने अभिषेक शर्मा के फॉर्म को देखते हुए जायसवाल को मौका नहीं दिया कियुकी अभिषेक जरूरत होने बोलिंग भी कर सकते है।
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा और रिंकू सिंह



