Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून
Trending

ग्राउंड जीरो पर एसएसपी दून, रैलियों की व्यवस्था का लिया रियलिटी चेक

Listen to this article

राजधानी देहरादून में लगातार हो रहे धरना-प्रदर्शन और रैलियों को देखते हुए एसएसपी दून खुद ग्राउंड जीरो पर उतर आए। उन्होंने उन प्रमुख मार्गों और क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया जो प्रदर्शनों के दौरान प्रभावित होते हैं।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग प्लान और यातायात प्रबंधन की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम जनता और स्कूली बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

एसएसपी ने कहा कि यदि किसी मार्ग पर प्रदर्शन के कारण यातायात रोकना पड़े तो उसकी सूचना समय से पहले आम लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि नागरिक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकें और जाम की स्थिति न बने।

इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गई। बैठक और निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी नगर/डालनवाला/यातायात, निरीक्षक डालनवाला एवं यातायात सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!