Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून
Trending

कप्तान डोबाल का सख्त फरमान: राजधानी के सभी CO ने अपने सर्किलो में संभाली कमान, फास्ट्रैक चेकिंग जारी

Listen to this article

देहरादून

कमान संभालते ही दून पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और शहर-देहात के मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाकर आमजन में सुरक्षा का भाव मजबूत करने के उद्देश्य से जनपद में 20 स्थायी चेकिंग प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी चेकिंग प्वाइंट्स पर दिन और रात में समय बदल-बदलकर लगातार सघन चेकिंग की जाए। चिन्हित स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाएगी।

एसएसपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने सर्किल में पुलिस बल की उपस्थिति सुनिश्चित करने, ड्यूटी में लगे कर्मियों की नियमित ब्रीफिंग करने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रसारित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेकिंग के दौरान आमजन के साथ संयमित व्यवहार रखने पर भी जोर दिया गया है।

उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि चेकिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता मिलने पर केवल ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ही नहीं, बल्कि संबंधित थाना प्रभारी और पर्यवेक्षण अधिकारी की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी।

इस कार्रवाई से शहर में पुलिस की मौजूदगी बढ़ेगी और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!