Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून
Trending

SSP डोबाल का सख्त संदेश: नियम तोड़े तो बार भी जाएगा, लाइसेंस भी, सभी बार ,क्लब्स के लिए ये निर्देश जारी?

Listen to this article

देहरादून में देर रात तक चलने वाले पब, बार और रेस्टोरेंट्स पर अब पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। मंगलवार को एसएसपी देहरादून ने पुलिस कार्यालय में शहर के सभी पब/बार/रेस्टोरेंट संचालकों के साथ अहम बैठक कर साफ चेतावनी दी कि निर्धारित समयावधि के बाद संचालन करने पर सीधे मुकदमा दर्ज किया जाएगा और लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी।

दरअसल, एक दिन पहले ही पुलिस की आकस्मिक छापेमारी में दो प्रतिष्ठान तय समय के बाद भी संचालित पाए गए थे, जिनके खिलाफ अभियोग दर्ज किया जा चुका है। इसी के बाद पुलिस ने सभी संचालकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।

बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश:

  • समय सीमा का सख्ती से पालन: तय समय के बाद खुला मिला कोई भी पब/बार/रेस्टोरेंट सीधे कानूनी कार्रवाई झेलेगा।
  • कर्मचारियों का अनिवार्य सत्यापन: सभी स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन और पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध कराना होगा।
  • विवाद की तत्काल सूचना: प्रतिष्ठान में होने वाले किसी भी झगड़े या घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देना अनिवार्य।
  • CCTV एक्सेस साझा करना होगा: एंट्री-एग्जिट कैमरों की पहुंच पुलिस को भी देनी होगी।
  • नशे में ड्राइविंग पर चिंता: देर रात युवाओं के नशे में वाहन चलाने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है, इसलिए समय सीमा का पालन जरूरी।

एसएसपी ने साफ कहा कि नियमों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर किसी विवाद को छिपाया गया और बाद में उससे कोई आपराधिक घटना सामने आती है, तो संबंधित संचालक भी जिम्मेदार माना जाएगा।

पुलिस ने मांगा सहयोग

शहर में बड़ी संख्या में संचालित हो रहे पब और बार के मुकाबले पुलिस बल सीमित होने का हवाला देते हुए एसएसपी ने संचालकों से नियमों का पालन करने और शहर का माहौल बेहतर बनाने में सहयोग की अपील की।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!