उत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेहरादूनराजनीति
Trending

हरक सिंह रावत के बयान से बैकफुट पर भाजपा सरकार

BJP government on back foot due to Harak Singh Rawat's statement

Listen to this article

देहरादून। उत्तराखण्ड की सियासत पिछले कुछ दिनों से लगातार गरमाई हुई है। अभी नैनीताल जिला पंचायत चुनाव के दौरान हुए बवाल का मामला थमा भी नहीं था कि अब भाजपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे हरक सिंह रावत ने खनन को लेकर एक ऐसा बम फोड़ा है, जिसने न केवल सियासी हलकों में गर्माहट ला दी है, बल्कि प्रदेश की धामी सरकार पर सीधे-सीधे सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने खनन को लेकर मीडिया के सामने वो बयान दिया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। हरक सिंह रावत के मुताबिक प्रदेश मे सरकार चलाने के लिए खनन से जुड़ी जो 30 करोड़ रुपए की एफडी बनी है अगर ईडी उसकी ईमानदारी से जांच कर ले तो पूरी की पूरी भाजपा जेल में होगी। खुद को भी दोषी ठहराया उन्होंने खनन को लेकर धामी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जांच हो जाए तो खनन पर नकेल कसने के दावे करने वाले बेनकाब होंगे।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!