उत्तराखंडदेहरादून

जाम से परेशान लोगों को राहत, नया बैलीब्रिज आवागमन के लिए खुला

Listen to this article

देहरादून। मसूरी-देहरादून मार्ग पर कुठालगेट शिव मंदिर के निकट निर्मित दूसरे अस्थायी बैलीब्रिज का शुक्रवार देर रात कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण के बाद पुल को आवागमन के लिए खोल दिया गया।

मंत्री ने कहा कि पर्यटन सीजन में मसूरी-देहरादून मार्ग पर यातायात का दबाव काफी बढ़ जाता है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। स्थायी पुल के निर्माण तक राहत देने के उद्देश्य से यह अस्थायी बैलीब्रिज तैयार किया गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग की टीम की निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने पर सराहना की।

गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार जनता की सुविधा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि बैलीब्रिज के शुरू होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू होगी और जाम की समस्या में कमी आएगी।

इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!