उत्तराखंडकुमाऊँ
Trending

इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर ने दबाव में आकर की आत्महत्या, सिलेंडरों की सप्लाई ठप

Indane Gas Agency Manager Commits Suicide Under Pressure; Cylinder Supply Halted

Listen to this article

चंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के बाहर लगे इस पोस्टर से हड़कंप मच गया। पोस्टर में लिखा था कि गैस एजेंसी के मैनेजर दयाल रावत ने दबाव में आकर आत्महत्या कर ली है। जिसके चलते एजेंसी को बंद रखा गया है।

इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर ने दबाव में आकर की आत्महत्या

बीते दिन पहले इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर ने आत्महत्या कर ली। सूचना फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। साथ ही चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया। अभी तक मिल जानकारी के अनुसार एजेंसी के मैनेजर दयाल रावत लंबे समय से किसी तरह के दबाव में थे। जिसके चलते उन्होंने इतना आत्मघाती कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिलेंडरों की सप्लाई ठप

बता दें इस घटना का असर चंपावत के साथ-साथ रुद्रपुर में भी देखने को मिल रहा है। यहां भी इंडेन गैस एजेंसी के गेट पर ताला लटका हुआ था। साथ ही गैस सप्लाई पूरी तरह से बाधित थी। अचानक सप्लाई रुकने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल पुलिस मैनेजर के आत्महत्या के कारणों को पता लगाने के लिए जांच में जुट गई है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!