
कोतवाली रानीपुर
नाबालिग के अपहरणकर्ता को धर दबोचा, नाबालिग सकुशल बरामद
दिनांक 20.10.2025 को वादी निवासी ग्राम गढ थाना रानीपुर जिला हरिद्वार द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 16 वर्ष का दिनांक 19.10.2025 की शाम को घर से लापता होने के सम्बन्ध में सूचना दी, जिस पर तत्काल थाने पर मु0अ0सं0 425/25 धारा 137(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
एसएसपी हरिद्वार द्वारा महिला व नाबालिग संबंधी मामलों को गंभीरता पूर्वक लेने हेतु निर्देशित क्रम में रानीपुर पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका की तलाश हेतु सीसीटीवी कैमरो का अध्ययन कर प्रकाश में आये आरोपी को बहादराबाद काली मन्दिर से धनौरी मार्ग से दबोचकर नाबालिग को सकुशल बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
1- साहिब पुत्र गुलजार निवासी ग्राम गढ न01 थाना रानीपुर हरिद्वार उम्र 19 वर्ष
पुलिस टीम-
1- शान्ति कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर
2- उ0नि0 अर्जुन कुमार चौकी प्रभारी सुमननगर, कोतवाली रानीपुर
3- का0 780 जयदेव, कोतवाली रानीपुर
4- का0 721 महेन्द्र तोमर, कोतवाली रानीपुर
5- म0का0 782 संध्या थापा, कोतवाली रानीपुर



