
देहरादून में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लाम्बा के आह्वान पर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सर पर गैस सिलेंडर उठाकर राजीव भवन से भाजपा जिला मुख्यालय की ओर पदयात्रा निकाली।
पदयात्रा जैसे ही कनक चौक पर पहुंची, वहाँ पुलिस ने बैरिकेटिंग कर आगे बढ़ने से रोका। कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से सिलेंडर को फूल-माला पहनाकर ‘अंत्येष्टि’ की, धूपबत्ती जलाकर नारेबाजी की। उन्होंने चूल्हे पर लकड़ी जलाकर रोटी-सब्जी बनाई और लोगों को खिलाकर महंगाई का संदेश दिया।

उत्तराखंड महिला कांग्रेस की अध्य्क्ष ज्योति रौतेला ने केंद्र सरकार पर उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया, कहा कि गैस दाम बढ़ोतरी महिलाओं की रसोई पर हमला हैं। उन्होंने महंगाई से गरीब-मध्यम वर्ग के बजट बिगड़ने की बात कही। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।
आगे की चेतावनी
महिला कांग्रेस ने गैस दाम घटाने और महंगाई नियंत्रण न होने पर प्रदेश में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। मौके पर उपाध्यक्ष आशा मनोरमा शर्मा, नजमा खान, जया कर्नाटक, महानगर अध्यक्ष उर्मिला ढोंडियाल थापा समेत कई पदाधिकारियों ने भाग लिया।



