उत्तराखंडकुमाऊँ

डीएम अंशुल सिंह ने स्यालीधार ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया, सुरक्षा पर सख्त निर्देश

DM Anshul Singh inspected the Syalidhar EVM warehouse and issued strict instructions on security.

Listen to this article

अल्मोड़ा : जिला मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने स्यालीधार स्थित ईवीएम वेयरहाउस का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों, डबल लॉक सिस्टम, प्रवेश नियंत्रण और अन्य सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि ईवीएम की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा, “निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता के लिए ईवीएम की सुरक्षा सर्वोपरि है। निर्धारित मानकों के अनुरूप नियमित निगरानी सुनिश्चित करें।”निरीक्षण में वेयरहाउस परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी व्यवस्था और रजिस्टरों का भी अवलोकन किया गया।

डीएम ने स्पष्ट किया कि वेयरहाउस में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति का पूरा विवरण रजिस्टर में दर्ज हो और सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन हो।

इस दौरान तहसीलदार ज्योति धपवाल, भरत सिंह रावत सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। यह निरीक्षण आगामी निर्वाचनों को निष्पक्ष बनाने के प्रयासों का हिस्सा है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!