उत्तराखंडकुमाऊँगढ़वाल
Trending

पूर्व CM हरीश रावत की एस्कॉर्ट से टकराई कार

Car collides with former CM Harish Rawat's escort

Listen to this article

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत (Harish Rawat) एक बड़े हादसे में बाल-बाल बचे हैं। शनिवार शाम दिल्ली-देहरादून हाईवे पर उनकी कार आगे चल रही पुलिस एस्कॉर्ट से टकरा गई, जिससे गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्हें दूसरी गाड़ी से देहरादून के लिए रवाना किया गया।

कहा हुआ हादसा और कैसे टकराई गाड़ी?

यह घटना मेरठ के एमआईईटी कॉलेज के सामने दिल्ली हाईवे पर हुई। हरीश रावत अपने काफिले के साथ दिल्ली से देहरादून जा रहे थे और मेरठ सीमा से उन्हें पुलिस एस्कॉर्ट मुहैया कराई गई थी। शनिवार होने के कारण हाईवे पर वाहनों का दबाव अधिक था। काफिला आगे बढ़ रहा था, तभी अचानक आगे चल रही एस्कॉर्ट कार ने ब्रेक लगा दिए। पूर्व मुख्यमंत्री की कार, जो ठीक पीछे थी, नियंत्रण खो बैठी और एस्कॉर्ट से जा टकराई।

हरीश रावत पूरी तरह सुरक्षित, पुलिस ने संभाला मोर्चा।

हादसे के तुरंत बाद पूर्व मुख्यमंत्री को क्षतिग्रस्त इनोवा से निकालकर काफिले की दूसरी कार में बिठाया गया। गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। सूचना मिलते ही एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्रा ने हरीश रावत से फोन पर बात की, जिसमें पूर्व सीएम ने खुद के पूरी तरह स्वस्थ होने की पुष्टि की। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि एस्कॉर्ट की गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने से यह टक्कर हुई।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!