देहरादून :प्रेमी- प्रेमिका ने एक दूसरे पर किए चाकू से वार, दोनों घायल
Dehradun: Boyfriend and girlfriend stab each other, both injured

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। आपसी विवाद के चलते प्रेमी- प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू से वार कर घायल कर दिया। दोनों को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रेमी- प्रेमिका ने एक दूसरे पर किए चाकू से वार
घटना शनिवार दोपहर की है। पुलिस के अनुसार क्लेमेंटाउन के ओगल भट्टा क्षेत्र में एक युवक और युवती के बीच हुए विवाद में दोनों के द्वारा एक दूसरे को चाकू से वार कर घायल करने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जहां पहले से ही एक एम्बुलेंस खड़ी थी।
युवती के अन्य युवक के साथ संपर्क में आने के चलते हुआ था विवाद
पुलिस ने मौके पर घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली तो पता चला कि दोनों घायल युवक और युवती क्लेमेंटाउन स्थित एक निजि शिक्षण संस्थान में एमसीए प्रथम वर्ष के छात्र है। बताया है रहा है दोनों का लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पिछले कुछ समय से युवती के किसी अन्य युवक के सम्पर्क में आने के कारण दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद हुआ था।
👆👆बाईट :- एस०पी० सिटी, देहरादून
दोनों घायलों को अस्पताल में करवाया भर्ती
देखते ही देखते दोनों के बीच आपसी कहासुनी हो गयी। जिसके चलते दोनों ने चाकू से एक दूसरे पर वार कर दिया। हमले में युवक और युवती दोनों ही घायल बताये जा रहे हैं। फिलहाल दोनों को इलाज के लिए एम्बुलेंस के माध्यम से दून अस्पताल भिजवाया गया है, जहां वर्तमान में दोनों का इलाज चल रहा है।



