
देहरादून
“A.T.S हैवेनली फूटहिल कॉलोनी में हड़कंप — धनतेरस की रात बम धमाके से दहशत, व्यापारी ने दिखाई हिम्मत”
सहस्रधारा रोड स्थित A.T.S हैवेनली फूटहिल कॉलोनी, जो I.P.S व I.A.S उच्च अधिकारियों की आवासीय कॉलोनी मानी जाती है, सोमवार रात अचानक दहशत में आ गई। धनतेरस की रात व्यापारी पुनीत अग्रवाल के घर पर कथित रूप से बम फेंकने और हथियार लहराने की घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया।

घटना को लेकर व्यापारी की पत्नी स्तुति अग्रवाल ने थाना रायपुर में दी तहरीर में कॉलोनी के RWA अध्यक्ष अजय सिंह, उनके साथी सैन्य धाम के आर्किटेक्ट डी.के. सिंह और उनके 3 पुत्रों सहित अनूप हटवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

स्तुति अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि 18 अक्टूबर की रात अजय सिंह और डी.के. सिंह के पुत्र अपने साथियों के साथ उनके घर के बाहर पहुंचे, गाली-गलौज की और धमकाने लगे। जब उन्होंने रोकने की कोशिश की, तो उनके घर पर बम फेंका गया और जान से मारने की धमकी दी गई। स्तुति अग्रवाल ने बताया कि अजय सिंह के पास रिवाल्वर थी जिसको लेकर वो हमारे घर की ओर चले आ रहे थे ।

उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने पहले से ही सीसीटीवी कैमरों की दिशा की जांच कर ली थी ताकि घटना रिकॉर्ड न हो सके। “अगर मेरे पति उस समय घर पर होते, तो शायद उनकी हत्या कर दी जाती,” स्तुति अग्रवाल ने कहा।


रात में हुआ हमला, दिन में उभरा डर
कॉलोनीवासियों के अनुसार, यह घटना दिवाली की खुशियों के बीच अचानक हुई, जिससे परिवारों और बच्चों में भारी भय का माहौल बन गया। कहा जा रहा है कि हमलावरों ने नशे की हालत में कॉलोनी में उपद्रव किया और धमाके से पूरी गली गूंज उठी।


हमले के बावजूद व्यापारी पुनीत अग्रवाल ने अद्भुत शांति और धैर्य का परिचय दिया।
जब पूरा माहौल तनावपूर्ण था, तब उन्होंने न हिंसा का सहारा लिया और न ही कोई अफरातफरी मचाई।
उन्होंने अपने परिवार को सुरक्षित घर में रखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
कॉलोनीवासियों ने भी उनकी इस शांति-प्रियता और संयम की सराहना की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि —
“ऐसी भयावह स्थिति में जिस संयम से पुनीत अग्रवाल ने व्यवहार किया, और क़ानून हाथ में नहीं लिया ये तारीफ़ ए क़ाबिल है।”
प्रशासन और पुलिस के लिए बड़ा सवाल
लोगों में यह चर्चा जोरों पर है कि अगर I.A.S और I.P.S अधिकारियों के आवास वाली कॉलोनी में भी इस तरह की हिंसक घटना घट सकती है, तो आम जनता की सुरक्षा की क्या गारंटी है?
कॉलोनी में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों ने भी कहा कि इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर गहरा प्रश्नचिह्न लगा दिया है।
पुलिस जांच में जुटी
थाना रायपुर पुलिस जांच कर रही है और कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल वीडियो की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि दोषी पाए जाने वालों पर सख्त से सख्त कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
समाज को मिला संदेश
इस घटना ने एक बड़ा संदेश छोड़ा है—
कठिन हालात में भी शांति और कानून पर भरोसा ही असली ताकत है।
जहां कुछ लोग हिंसा और डर का माहौल बनाना चाहते हैं, वहीं पुनीत अग्रवाल जैसे लोग समाज को दिखाते हैं कि सच्चाई और संयम से ही इंसान बड़ा बनता है।
ऊँचे रसूख का गलत इस्तेमाल?
कॉलोनीवासियों के बीच चर्चा है कि डी.के. सिंह आर्किटेक्ट किसी वरिष्ठ सचिव के बेहद करीबी बताए जाते हैं, और इसी रसूख के दम पर वे कॉलोनी में अपने बच्चों के साथ मिलकर गुंडागर्दी जैसा बर्ताव करते हैं।
लोगों का कहना है कि सरकारी अधिकारियों की कॉलोनी में इस तरह का व्यवहार अत्यंत शर्मनाक है, और यह दिखाता है कि कुछ लोग अपने संबंधों का उपयोग कानून से ऊपर समझकर कर रहे हैं।



