
देहरादून
राजधानी देहरादून में घरेलू गैस सिलेंडरों की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। आम जनता को घबराने या अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल ने दी।
उन्होंने बताया कि शहर में घरेलू (डोमेस्टिक) गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और गैस एजेंसियों के माध्यम से नियमित रूप से उपभोक्ताओं तक आपूर्ति की जा रही है। इसलिए आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और गैस की अनावश्यक बुकिंग या भंडारण न करें।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति कुछ स्थानों पर सीमित हो सकती है, लेकिन आवश्यक सेवाओं और जरूरतमंद प्रतिष्ठानों को प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जरूरत के अनुसार कमर्शियल गैस सिलेंडरों का वितरण सुनिश्चित करें, ताकि होटल, रेस्टोरेंट और अन्य आवश्यक सेवाओं में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
उन्होंने कहा कि पूर्ति विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त आपूर्ति भी सुनिश्चित की जाएगी।


