उत्तराखंड

UKSSSC ने वाहन चालक के 72 पदों पर निकाली भर्ती, 17 अप्रैल से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

Listen to this article

उत्तराखंड। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने विभिन्न सरकारी विभागों में वाहन चालक और प्रवर्तन चालक के कुल 72 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक अभ्यर्थी 17 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को नाम व जन्मतिथि सत्यापन के लिए हाईस्कूल प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड (दोनों ओर की छायाप्रति), श्रेणी/उपश्रेणी के अनुसार आरक्षण प्रमाण-पत्र तथा अनुभव आवश्यक होने वाले पदों के लिए अनुभव प्रमाण-पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 17 अप्रैल 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 07 मई 2026

आवेदन पत्र में संशोधन: 11 मई से 13 मई 2026

लिखित परीक्षा (संभावित): 21 जून 2026

सहायता के लिए संपर्क

आवेदन प्रक्रिया से संबंधित किसी भी सहायता के लिए अभ्यर्थी आयोग के टोल-फ्री नंबर 9520991172 या व्हाट्सएप नंबर 9520991174 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ई-मेल आईडी chayanayog@gmail.com पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

पदों का विवरण

आयोग द्वारा जारी विवरण के अनुसार विभिन्न विभागों में रिक्तियां इस प्रकार हैं—

राज्य कर विभाग – 16 पद

कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा – 9 पद

समाज कल्याण विभाग – 9 पद

ग्राम्य विकास विभाग – 7 पद

भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय – 6 पद

जिलाधिकारी कार्यालय (पौड़ी गढ़वाल) – 6 पद

एनसीसी निदेशालय – 5 पद

निदेशालय विभागीय लेखा – 3 पद

डीएम कार्यालय चमोली – 3 पद

डीएम कार्यालय अल्मोड़ा – 2 पद

चंपावत एवं पिथौरागढ़ – 1-1 पद

डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी – 1 पद

परिवहन विभाग – 2 पद

आयोग ने अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन करने और सभी आवश्यक दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करने की अपील की है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!