Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदिल्लीदेश-विदेशदेहरादून
Trending

वसीम अंसारी की पहल: पुलवामा शहीदों की याद में अंबेडकर भवन में लगा रक्तदान शिविर, भाईचारे की बनी मिसाल

Listen to this article

पुलवामा हमले के बलिदानियों की स्मृति में आज अंबेडकर भवन, सेवला कलां में भावपूर्ण माहौल के बीच रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 55 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ, कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और मानव सेवा का संदेश दिया।

शिविर में महानगर के सम्मानित अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, पं. दीनदयाल मंडल अध्यक्ष आशीष गिरि, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष वासुदेव जखमोला, दोनों मंडलों के महामंत्री क्रमशः प्रभा बंदूनी, राजकुमार भाष्कर, अंजू ध्यानी, युवा मोर्चा महामंत्री वैभव रावत, विनीता थापा, बादर सिंह रावत, कैप्टन लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल, भगवान सिंह बिष्ट, अभिषेक परमार, देवेंद्र सिंह पुंडीर, किरण शर्मा, विमला राणा, ललित राणा, आकाश कश्यप, नीरज शर्मा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर में सशस्त्र सीमा बल वीरपुर के जवानों, भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक महानगर कार्यकारिणी सदस्य वसीम अंसारी रहे, जिनके नेतृत्व में पूरे आयोजन की सफल व्यवस्था की गई।

इस दौरान विशेष रूप से सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश भी देखने को मिला। मुस्लिम समुदाय से आने वाले वसीम अंसारी द्वारा शहीदों की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम ने वर्तमान समय के माहौल में भाईचारे की मिसाल पेश की। उपस्थित लोगों ने कहा कि देश के वीरों के सम्मान में समाज, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर किया गया यह प्रयास राष्ट्र एकता की भावना को और मजबूत करता है।

आपको बता दें कि वसीम अंसारी लंबे समय से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और भारतीय जनता पार्टी के एक वफादार एवं समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। उन्होंने हमेशा जरूरतमंदों की सहायता, रक्तदान शिविर, जनसहयोग कार्यक्रमों और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!