Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदिल्लीदेश-विदेशदेहरादूननई दिल्लीपर्यटनमनोरंजन
Trending

ठंडी हवाएं, बिजली की कड़क और बारिश… उत्तराखंड में मौसम हुआ रोमांटिक, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम पढ़िए?

Listen to this article

उत्तराखंड में आज मौसम ने करवट बदली और पहाड़ से मैदान तक बारिश से शाम हसीन हो गयी….  वहीं, पर्वतीय इलाकों के साथ कुछ मैदानी हिस्सों में भी तूफान चलने की चेतावनी जारी की गई थी। देहरादून में शाम होते-होते ठंडी हवाओं और जोरदार बिजली कड़कने और बारिश के फुहारे ने मौसम को बेहद हसीन बना दिया और रविवार होने की वजह से पर्यटन स्थलों पर लोगों को एक अलग ही मौसम का एहसास हुआ… मसूरी नैनीताल और अन्य हिल स्टेशन पर बदले मौसम की वजह से लोगों को जहां ठंड का एहसास हुआ तो वही घुमक्कड़ के शौकीन लोगों के लिए मौसम ने छुट्टी का मजा दोगुना कर दिया।

देहरादून में शाम को शुरू हुई जोरदार बारिश Weather Forecast 

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 15 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर की तेज रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।इसके अलावा देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ हिस्सों में तेज हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं बिजली चमकने और तेज दौर की बारिश होने की भी संभावना है और ओलावृष्टि का भी अनुमान जताया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले चार-पांच दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

उधर, शनिवार के आंकड़ों पर नजर डालें तो दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री इजाफे के साथ 31.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 16.3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि पर्वतीय क्षेत्र मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान भी सामान्य से छह डिग्री अधिक के साथ 23.6 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!