Breakingक्राइमदेहरादून
Trending

ChunaBhattaMurder : दून में मिला महिला का शव, मचा हड़कंप

Dead body of a woman found in Chuna Bhatta, Dehradun.

Listen to this article

ChunaBhattaMurder :  दून में मिला महिला का शव, मचा हड़कंप :-  देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। रायपुर क्षेत्र के चुना भट्टा में महिला का शव मिला है। जिसके बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।

देहरादून के चुना भट्टा में मिला महिला का शव

घटना रायपुर क्षेत्र के चुना भट्टा की है। चुनाभट्टा के पास एक महिला का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मृतका की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

बताया जा रहा है मृतका के शव से चोट के निशान मिले हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शव तीन से चार दिन पुराना है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

11 मार्च को भी देहरादून में मिला था महिला का शव : बता दें 11 मार्च को भी देहरादून के भाऊवाला में जंगल के पास से बोरे के अंदर से एक महिला का शव बरामद हुआ था।

महिला की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच थी। अभी तक पुलिस महिला के कातिलों तक नहीं पहुंच पाई है। उसके कुछ ही दिन बाद एक बार फिर संदिग्ध हालत में महिला का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!