Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदिल्लीदेश-विदेशदेहरादूननई दिल्लीपर्यटनबिहारमनोरंजनराजनीतिराजस्थान
Trending

साड़ी में कदम, आत्मविश्वास में दम… महिला दिवस पर देहरादून में अनोखी मैराथन

Listen to this article

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला शक्ति, सम्मान और स्वास्थ्य जागरूकता का अनूठा संदेश देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय देहरादून एवं महिला कल्याण विभाग उत्तराखण्ड की ओर से रविवार को “साड़ी गौरव मैराथन” का आयोजन किया गया। पारंपरिक भारतीय परिधान साड़ी में आयोजित इस मैराथन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मैराथन की शुरुआत नारी निकेतन चौराहा, दून यूनिवर्सिटी रोड से हुई, जो दून यूनिवर्सिटी से आगे 2 और 3 किलोमीटर की दूरी पर समाप्त हुई। इस विशेष मैराथन में जिला प्रोबेशन कार्यालय, राजकीय नारी निकेतन, राजकीय बाल देखरेख संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ महिला कल्याण निदेशालय के अधिकारी और आम महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 70 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक साड़ी पहनकर इस मैराथन में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष  गीता खन्ना रहीं। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

2 किलोमीटर दौड़ के परिणाम

  • प्रथम स्थान –  नविता
  • द्वितीय स्थान –  रेखा चौहान
  • तृतीय स्थान –  मीनू तड़ियाल

3 किलोमीटर दौड़ के परिणाम

  • प्रथम स्थान –  गीता बहुगुणा
  • द्वितीय स्थान –  रियांका
  • तृतीय स्थान –  ऋतु

इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रतिभाग करने वाली महिला  मानेश्वरी को भी विशेष रूप से मेडल देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि गीता खन्ना ने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को यह संदेश देते हैं कि वे अपनी संस्कृति और परंपराओं को संजोते हुए भी हर क्षेत्र में सफलता और सम्मान हासिल कर सकती हैं। उन्होंने महिलाओं से अपने व्यस्त जीवन के बीच स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहने की अपील की।

मैराथन का आयोजन मुख्य परिवीक्षा अधिकारी अंजना गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में महिला कल्याण निदेशालय से उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी राजीव नयन, विधि अधिकारी समीक्षा शर्मा, कार्यक्रम प्रबंधक प्रीति उपाध्याय, राजकीय नारी निकेतन की अधीक्षिका सोनल राणा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम महिलाएं मौजूद रहीं।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!