
उत्तराखंड सरकार मे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा अपने अलग अंदाज़ से हमेशा सुर्खियों मे रहते है फिर चाहे वो विभाग के कार्य करने का अंदाज़ हो या जनता से मिलने का तरीका।
सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते है सौरभ बहुगुणा और लोगो को हमेशा प्रेरित करते है आज ही सौरभ बहुगुणा द्वारा फेसबुक पर योग करते हुए रील शेयर की गई है जो दर्शाता है की वो कितने फिट है और उन्होंने लोगो को भी योग करके स्वस्थ रहने की सलाह दी है।
उन्होंने लिखा योग न केवल साधना है, बल्कि नेतृत्व की भी नींव है। हर दिन स्वयं को संकल्प, संयम और समर्पण से साधने का प्रयास करता हूं। आज स्वयं को एक नई चुनौती दी, मन और शरीर दोनों को संतुलित करने की दिशा में एक और कदम।
देखें वीडियो