
देहरादून
मंगलवार 16 सितंबर 2025 को सुबह 10 बजे सेंट जूड चौक पर पुलिस टीम वाहन चेकिंग और ट्रैफिक व्यवस्था में जुटी थी। इस दौरान एक बाइक (संख्या PB10KA7068) को रोका गया। वाहन चालक ने अपना नाम रिहान पुत्र रिजवान हसन निवासी चकोवाली, थाना रामपुर मनिहारान, सहारनपुर बताया।
पुलिस द्वारा गहन पूछताछ करने पर चालक वाहन से संबंधित सही जानकारी नहीं दे पाया। संदेह होने पर जब पुलिस ने वाहन स्वामी से मोबाइल नंबर 9781700680 पर संपर्क किया तो वाहन स्वामी मनिंदर सिंह ने बाइक चोरी होने की पुष्टि की और एफआईआर की कॉपी व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी।
इसके बाद पुलिस ने रिहान को चोरी की बाइक सहित चौकी आईएसबीटी थाना पटेल नगर में दाखिल किया।
इस पूरी कार्रवाई में एसआई दीवान सिंह और कांस्टेबल ज़िशान अली की सतर्कता और त्वरित निर्णय क्षमता की सराहना की जा रही है। उनकी मुस्तैदी के चलते चोरी की बाइक का खुलासा हो सका और आरोपी को पकड़ना संभव हुआ।


