
राष्ट्रपति द्रोपदि मुर्मू रविवार को दो दिन के लिए देहरादून प्रवास पर आ रही हैं। इसके लिए पुलिस ने भी सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक कड़ा कर दिया है। वहीं, दून में राष्ट्रपति विश्राम के बाद कल विधानसभा को संबोधित करेंगी।
इसके चलते राष्ट्रपति के देहरादून स्थित आवास के आसपास के क्षेत्र को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत साइलेंट ज़ोन घोषित कर दिया है। जिसमें ब्रह्मकमल चौक से राष्ट्रपति निकेतन होते हुए राजपुर रोड से मसूरी डायवर्जन के आसपास 100 मीटर तक और विधानसभा के आसपास 300 मीटर तक का क्षेत्र शामिल है। यह आदेश आज सुबह 10 बजे से तीन नवंबर को राष्ट्रपति के प्रस्थान के एक घंटे बाद तक प्रभावी रहेगा।



