
थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र में अराजकता फैलाने वालों को सख्त संदेश
वन क्षेत्राधिकारी आशारोड़ी रेंज कार्यालय में तोड़फोड़, मारपीट और हंगामा करने के मामले में पुलिस ने दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी प्रकरण में दो आरोपियों को पकड़ा जा चुका था।
क्या है मामला?
दिनांक 21-02-2026 को वन क्षेत्राधिकारी रवींद्र कुमार बेडवाल ने थाना क्लेमेंटाउन में तहरीर दी कि कुछ व्यक्तियों ने आशारोड़ी रेंज कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और गाली-गलौज की। आरोपियों ने राजकीय कार्य में बाधा डालते हुए कार्यालय परिसर में खड़ी सरकारी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 16/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने 22-02-2026 को पहले दो अभियुक्तों—वैभव गौड़ और सावेज शाह—को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दो अन्य नाम सामने आए, जिनकी तलाश के बाद 26-02-2026 को कृष्णा राठौर (32 वर्ष) निवासी टर्नर रोड, क्लेमेंटाउन और सिद्धांत राणा (27 वर्ष) निवासी मेंहूंवाला माफी, पटेलनगर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस का सख्त संदेश
पुलिस कप्तान ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।



