उत्तराखंड

पिथौरागढ़-दिल्ली विमान सेवा की समय सारिणी बदलेगी, 27 अक्टूबर से लागू होगा विंटर शेड्यूल

Listen to this article

पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर है। एयरलाइंस एयर की दिल्ली-पिथौरागढ़ विमान सेवा की समय सारिणी में 27 अक्टूबर से बदलाव होने जा रहा है। सर्दियों के नए शेड्यूल के तहत विमान सेवा सप्ताह में पांच दिन संचालित होगी। शुक्रवार और रविवार को उड़ान नहीं होगी।

एयरपोर्ट मैनेजर संदीप यादव के अनुसार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को विमान दिल्ली से सुबह 10:05 बजे उड़ान भरकर 11:25 बजे पिथौरागढ़ पहुंचेगा। वहीं, बुधवार को दिल्ली से विमान दोपहर 12:25 बजे रवाना होकर 1:45 बजे पिथौरागढ़ पहुंचेगा।

वर्तमान समय सारिणी के अनुसार, दिल्ली से विमान सुबह 11:20 बजे पिथौरागढ़ पहुंचता है। इसके बाद सुबह 11:45 बजे पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए उड़ान भरता है। देहरादून से विमान दोपहर 2:05 बजे पिथौरागढ़ पहुंचता है और यहां से दोपहर 2:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होता है।

नई समय सारिणी लागू होने से दिल्ली और पिथौरागढ़ के बीच हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना नए शेड्यूल के अनुसार बनानी होगी।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!