Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदिल्लीदेश-विदेशदेहरादूननई दिल्लीपर्यटन
Trending

मेयर सौरभ थपलियाल व नगर आयुक्त नमामि बंसल की अध्यक्षता में स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर रणनीति तैयार , ये 7 ब्रांड एंबेसडर बनाए

Listen to this article

देहरादून

स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के फील्ड असेसमेंट को लेकर नगर निगम देहरादून ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को नगर निगम के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता महापौर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामि बंसल (आईएएस) ने की।

कार्यशाला का उद्देश्य स्वच्छ सर्वेक्षण के विभिन्न मानकों के बारे में अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयं सहायता समूहों, गैर-सरकारी संगठनों और अन्य हितधारकों को विस्तृत जानकारी देना तथा शहर को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करना था। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छ सर्वेक्षण के विभिन्न इंडिकेटर्स, ओडीएफ प्रमाण पत्र और गार्बेज फ्री सिटी स्टार रेटिंग से संबंधित विस्तृत प्रस्तुति के साथ हुई। इसमें प्रतिभागियों को मूल्यांकन मानकों, शहर की वर्तमान स्थिति और आगामी फील्ड असेसमेंट की तैयारियों की जानकारी दी गई।

कार्यशाला के दौरान यह भी बताया गया कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग के लिए नगर निगम के प्रयासों के साथ-साथ नागरिकों, सामाजिक संगठनों और संस्थानों की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। इस दौरान नागरिकों और गैर-सरकारी संगठनों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अगले सत्र में वेस्ट वारियर्स सोसायटी के सदस्यों ने मॉडल वार्ड संख्या 97 हर्रावाला की कार्यप्रणाली पर विस्तृत प्रस्तुति दी। इसमें घर-घर कचरा संग्रहण, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, जन-जागरूकता गतिविधियों और स्थानीय समुदाय की सहभागिता से मिले सकारात्मक परिणामों को साझा किया गया। साथ ही इस मॉडल को अन्य वार्डों में लागू करने के सुझाव भी दिए गए।

इस अवसर पर नगर निगम देहरादून ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत शहर में स्वच्छता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सात नए ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किए। सभी को नियुक्ति सह सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

नए ब्रांड एंबेसडरों में नवीन कुमार सडाना (प्रोजेक्ट मैनेजर, वेस्ट वारियर्स सोसायटी), देवेंद्र पाल सिंह ‘मोंटी’ (पूर्व पार्षद), भारत शर्मा (चेयरमैन, भारत ट्रैवल्स इंडिया), आरिफ खान (नेशनल चेयरमैन, NAPSR), डॉ. विजय श्रीधर (असिस्टेंट प्रोफेसर, दून विश्वविद्यालय), डॉ. अमल शंकर शुक्ला (एनएसएस प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी) और रजत शक्ति (स्टेशन हेड, एफएम 93.5) शामिल हैं।

समापन सत्र में नगर आयुक्त नमामि बंसल ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के लिए समन्वित और प्रतिबद्ध प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से देहरादून को स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी शहर बनाया जा सकता है। वहीं महापौर सौरभ थपलियाल ने भी स्वच्छता को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

कार्यशाला में सहायक नगर आयुक्त राजबीर सिंह चौहान, वेस्ट वारियर्स एनजीओ के प्रतिनिधि, नव नियुक्त ब्रांड एंबेसडर, मुख्य सफाई निरीक्षक, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य, पीएमसी पर्यवेक्षक तथा नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!