Gold-SilverPriceToday : फिर से बढ़ रही सोने की कीमत, चांदी में भी उछाल
Similarly, on MCX also, gold is rising again after reaching close to the level of Rs 1.48 lakh.
Gold-SilverPriceToday : फिर से बढ़ रही सोने की कीमत, चांदी में भी उछाल :- सोने और चांदी दोनों की कीमतों में आज तेजी देखने को मिल रही है. बीते लगातार दो दिनों में सोने की कीमत में 78000 रुपये तक की भारी गिरावट आ चुकी है. आज देश में सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली. लगातार दो दिनों तक सोने की कीमत में 78000 रुपये तक की भारी गिरावट के बाद आज 100 ग्राम के 24-कैरेट सोने की कीमत में 6500 रुपये तक की तेजी देखने को मिल रही है।
इसी तरह से MCX पर भी सोना 1.48 लाख रुपये के लेवल के करीब पहुंचकर अब फिर से ऊपर उठ रहा है. आज MCX चांदी ने 3 परसेंट से ज्यादा की बढ़त के साथ बेहतर प्रदर्शन किया है. शुरुआती कारोबार में स्पॉट सोना और स्पॉट चांदी दोनों में 1.5 परसेंट की बढ़ोतरी देखी गई।
24 कैरेट सोने की कीमत 6500 रुपये बढ़कर 100 ग्राम के लिए 15,09,300 रुपये हो गई और 10 ग्राम के लिए 650 रुपये बढ़कर 1,50,930 रुपये हो गई. यह बढ़ोतरी 19 मार्च को 10 ग्राम और 100 ग्राम सोने की कीमतों में क्रमशः 7140 रुपये और 71400 रुपये की भारी गिरावट के बाद हुई है।
इससे पहले, 10 ग्राम और 100 ग्राम सोने की कीमतों में क्रमशः 660 रुपये और 6600 रुपये की गिरावट आई थी. 18 मार्च से 19 मार्च के बीच 24 कैरेट सोने की कीमत में 10 ग्राम पर 7800 रुपये और 100 ग्राम पर 78000 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई थी।
अप्रैल 2026 की एक्सपायरी वाले MCX सोने की कीमत 2 परसेंट से ज्यादा यानी कि 2966 रुपये बढ़कर 1,47,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही थी. यह इसकी इंट्राडे हाई 1,48,302 रुपये प्रति 10 ग्राम के काफी करीब है. वहीं, MCX चांदी की कीमत ने सोने को पीछे छोड़ते हुए लगभग 3 परसेंट की बढ़त यानी कि 6595 रुपये की तेजी के साथ 2,38,055 रुपये प्रति 1 किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई. मई 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी ने इंट्राडे में 2.40 लाख रुपये के हाई लेवल को टच करने में कामयाब रही. कल की भारी बिकवाली के बाद आज बाजार में निवेशक निचले स्तर पर सोने पर दांव लगा रहे हैं, जिससे कीमतों को सहारा मिला है।
मिडिल ईस्ट में अभी भी तनाव का माहौल है. वैश्विक अनिश्चितता के समय सोने को हमेशा से ‘सेफ हेवन’ माना जाता रहा है. ऐसे में कल की बिकवाली के बाद आज निवेशक अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं।
लॉन्ग टर्म पर अभी भी सोने पर निवेशकों का भरोसा बरकरार है. निवेशकों का ऐसा मानना है कि लंबे समय में सोने की कीमतें ऊपर ही जाएंगी इसलिए अपना पोर्टफोलियो मजबूत बनाने के लिए निवेशक निचले स्तर पर खरीदारी कर रहे हैं।



