उत्तराखंड

जेनी प्रकरण में हरक सिंह रावत करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, महिला के आरोपों के बाद सामने रखेंगे अपना पक्ष

Listen to this article

देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित जेनी प्रकरण में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मामले से जुड़ी महिला जेनी की ओर से शनिवार को देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद अब हरक सिंह रावत भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। माना जा रहा है कि वह महिला की ओर से लगाए गए आरोपों और पुराने मामले को लेकर अपना पक्ष रखेंगे।

जेनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि वर्ष 2002 में जब वह 16 साल की थीं, तब उनके साथ शोषण हुआ था। उन्होंने हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामले की दोबारा सीबीआई जांच कराने और अपने 23 वर्षीय बेटे का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की। महिला ने पुराने डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके बेटे का टेस्ट ही नहीं हुआ था तो जांच कैसे पूरी हुई।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद उन्हें मानसिक अस्पताल में रखा गया और दबाव में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वह कई बार भावुक हुईं और कहा कि उनका बेटा अपने पिता का नाम चाहता है।

जेनी के इन आरोपों के बाद मामला एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक चर्चा के केंद्र में आ गया है। अब हरक सिंह रावत की प्रस्तावित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके जवाब और पुराने मामले को लेकर सामने आने वाले तथ्यों पर सबकी नजर रहेगी।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!