Breakingउत्तराखंडगढ़वालपर्यटन
Trending

CharDhamYatra2026 : चारधाम में गैर सनातनियों पर रोक का मामला, गंगोत्री मंदिर समिति का बड़ा बयान

The committee has already issued an order prohibiting the entry of non-Sanatanists.

Listen to this article

CharDhamYatra2026 :  चारधाम में गैर सनातनियों पर रोक का मामला, गंगोत्री मंदिर समिति का बड़ा बयान :-  गंगोत्री मंदिर समिति ने गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए नया नियम बनाया है। अब श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश से पहले पंचगव्य (दूध, दही, घी, गोमूत्र, गोबर) ग्रहण करना अनिवार्य होगा। उत्तराखंड के चारों धामों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने के क्रम में गंगोत्री मंदिर समिति नया फार्मूला लेकर आई है।

CharDhamYatra2026
CharDhamYatra2026 : चारधाम में गैर सनातनियों पर रोक का मामला, गंगोत्री मंदिर समिति का बड़ा बयान

समिति पहले ही गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का आदेश जारी कर चुकी है अब मंदिर में प्रवेश के लिए नई योजना बनाई गई है। इसके तहत मंदिर के प्रवेश द्वार पर पंचगव्य ग्रहण करने के बाद ही श्रद्धालुओं को दर्शन करने का मौका दिया जाएगा। पंचगव्य में दूध, दही, घी, गोमूत्र व गोबर शामिल होता है।

समिति के सचिव ने कहा कि इसके अलावा एक कमेटी भी बनाई जा रही है जो मंदिरमें प्रवेश के नियम तय करेगी। इधर यमुनोत्री मंदिर समिति 24 मार्च को यमुना जयंती पर होने वाली बैठक में गैर सनातनियों के प्रवेश पर निर्णय लेगी।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!