BreakingUncategorizedदेश-विदेशराजनीति
Trending

IranWarDay24 : अबू धाबी में मिसाइल के मलबे की चपेट में आने से एक भारतीय घायल

In response to these warnings, Iran threatened to target the vital energy infrastructure of Gulf countries.

Listen to this article

IranWarDay24 : अबू धाबी में मिसाइल के मलबे की चपेट में आने से एक भारतीय घायल :-  अमेरिका और इजराइल की ओर से संयुक्त रूप से ईरान के खिलाफ शुरू किए गए युद्ध का आज सोमवार को 24वां दिन है. इस संघर्ष के तीन हफ्ते बीत जाने के बाद भी इसके थमने के आसार नहीं है, क्योंकि दोनों ही पक्षों की ओर से आए दिन चेतावनियां और धमकियां दी जा रही है।

इस बीच खाड़ी देशों में ड्रोन और मिसाइल हमले जारी हैं. अमेरिका की ओर से होमुर्ज समुद्री मार्ग को पहले जैसा बनाने को लेकर ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है जो आज समाप्त हो रहा है।

वहीं, इन चेतावनियों के जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों के महत्वपूर्ण ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की धमकी दी. खबर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान के हमले और तेज हो गए।

ट्रंप ने कहा कि यदि ईरान 48 घंटों के भीतर होमुर्ज को पूरी तरह से नहीं खोलता है तो अमेरिका ईरानी बिजली संयंत्रों को तबाह कर देगा. खबर ये भी है कि यदि अमेरिका द्वारा ईरान के बिजली संयंत्रों के खिलाफ दी गई धमकियों को अंजाम दिया जाता है तो होर्मुज को पूरी तरह से बंद किया जा सकता है।

अमेरिका तेहरान में सत्ता बदलने का उनका घोषित लक्ष्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है. वहीं शुक्रवार की रात को ईरान ने डिएगो गार्सिया मिलिट्री बेस पर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी. यह बेस हिंद महासागर में स्थित अमेरिका और ब्रिटेन की एक संयुक्त सुविधा है, जो ईरान के तटों से लगभग 4,000 किलोमीटर दूर है. इस घटनाक्रम ने अमेरिका और यूरोप को हिलाकर रख दिया, क्योंकि ईरान ने पहले खुद ही अपनी मिसाइलों की मारक क्षमता की सीमा 2,000 किलोमीटर तय कर रखी थी।

हालांकि ईरान ने आधिकारिक रूप से इस हमले से इनकार किया है. इसके साथ ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान की मजबूत पकड़ वैश्विक ऊर्जा कीमतों और अनिश्चितता को लगातार बढ़ा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार , इस युद्ध में मरने वालों की संख्या ईरान में 1500 से ज्यादा, लेबनान में 1000 से ज्यादा, इजराइल में 15 और अमेरिकी सेना के 13 जवानों तक पहुँच गई है. इसके अलावा, खाड़ी क्षेत्र में जमीन और समुद्र दोनों जगहों पर कई आम नागरिक भी मारे गए हैं. लेबनान और ईरान में लाखों लोग बेघर हो गए हैं।

 

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!